ज़िंदगी में मिलने वाले कई सारे रिश्तों में कुछ बहुत अनमोल होते हैं, आज मेरी ज़िंदगी के भी एक ऐसे ही अनमोल रिश्ते का जन्मदिन है...| आज यानी 26 जुलाई को मेरे छोटे भाई अभिषेक का जन्मदिन है, जो वैसे तो मुझसे कई साल छोटा है, पर समझ में कभी कभी बहुत बड़ा लगता है...|
उसे जितना पढने का शौक है, उतना ही अच्छा लिखता भी है | उसके ब्लॉग को अगर आप पढ़ना चाहें, तो यहाँ पढ़ सकते हैं...| 'मेरी बातें' और 'अहसास प्यार का' नाम के उसके दोनों ब्लॉग लोगों को खूब पसंद आते हैं...| हाँ, कविताएँ लिखने से बहुत जी चुराता है...और जब भी उससे कविता लिखने को कहो...जल्दी ही लिखूँगा...बोल कर पतली गली से भाग जाता है | अपनी कविताएँ किसी को दिखाना-पढ़ाना उसे बिलकुल पसंद नहीं, पर अगर एक बहन अपने भाई के ऐसे छुपे खजाने तक न पहुँच पाए तो फिर बहन कैसी...?
तो लीजिए, हम भी उसकी एक पुरानी डायरी से जाने कब की लिखी कविता चुरा लाए आपके लिए...| उसको पढ़ाने से पहले एक और बात...सबकी मदद करना उसे खूब भाता है...और जब दुनिया-जहान की मदद करने में कोई गुरेज़ नहीं, तो फिर अपनी दीदी की तो बात ही क्या...? मेरे इस वेबसाइट ( या ब्लॉग ही कहूं ) की जो भी साज-सज्जा या रूप आप देख रहे या कभी भविष्य में भी देखेंगे,सब इसी का किया धरा है...| उसके लिए कभी उसको थैंक्यू नहीं कहती, वरना बहुत सीरियस वाली लड़ाई हो जाने का ख़तरा है न...|
आज अपने इतने प्यारे छोटे भाई के जन्मदिन पर उसके लिए उसी की लिखी कविताओं से बेहतर तोहफा मुझे और कुछ नहीं समझ आया...|
जन्मदिन मुबारक भैय्यू...खूब ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भी...खुश रहो...!!!
I miss you..
I miss you more than my words can say
I miss you every now and then..
I miss you when there is rain..
I miss you whenever I watch that movie
which we saw together.
I miss your smile..
I miss your presence..
I miss your talks,
that were so divine..
I miss your caring attitude
I miss our long phone talks..
I miss playing with you..
You are the one who knows me..
You are the one upon whom I can trust..
You are my life then
Your are my life and will be my life forever..
You are straight into my heart..
You're with me always, whether I am with you or apart..
I miss being with you..
I miss you...I miss you....
-(अभिषेक कुमार)






